SKIN CARE TIPS : इन घरेलू नुस्खों से खुद को खूबसूरत बनाए रखती है Mira Rajput
By ANJALI DAHIYA
FEB 16, 2024
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में डेब्यू नहीं की हो लेकिन उनकी पॉपुलरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है
मीरा राजपूत खूबसूरती और स्टाइल की वजह से फैंस को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं
यह बात सच है कि मीरा ग्लोइंग स्किन की मालकिन है लेकिन क्या आपको पता है कि स्टार वाइफ स्किन केयर के लिए महंगे मार्केट प्रोडक्ट को नहीं बल्कि घरेलू नुस्खा को आजमाती हैं
इंस्टेंट ग्लो के लिए मीरा राजपूत शहद और हल्दी का लेप लगाती हैं
आप भी मीरा की तरह एक चम्मच शहद में एक चम्मच हल्दी मिलाकर इसे चेहरे पर लगा सकती हैं
इस लेप को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और बाद में इसे ठंडे पानी से साफ कर लें
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए मीरा राजपूत दही और बेसन का इस्तेमाल करती हैं
आप भी एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन मिलाकर इसे चेहरे पर लगा सकती हैं
हफ्ते में आप इस नुस्खे को एक बार आजमाए और आपको इसका परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा
नींबू खूबसूरत और जवां त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मीरा भी इस नुस्खे को आजमाती है
मीरा हफ्ते में एक बार नींबू के टुकड़े से चेहरे का मसाज करती हैं
आप भी मीरा की तरह आधे नींबू के टुकड़े को लेकर चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज कर सकती हैं
यह ग्लोइंग स्किन और त्वचा को हेल्दी दिखाने में असरदार उपाय है
यह बात तो आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी चेहरे और बालों के लिए कितना फायदेमंद है
मीरा राजपूत मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाती हैं लेकिन अलग अंदाज में
मिली जानकारी के मुताबिक मीरा एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच कच्चे दूध और पपीते को मैस कर लगाती हैं
क्या आपको पता है कि मीरा राजपूत तुलसी के पत्ते का भी इस्तेमाल ब्यूटी सीक्रेट्स के तौर पर करती हैं
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मीरा तुलसी के पत्ते को पानी में उबालकर उस पानी से चेहरे को साफ करती हैं
आप भी मीरा की तरह ग्लोइंग स्किन के लिए इस नुस्खे को आजमा सकती हैं