नींद पूरी होने के बाद भी रहती है थकान तो जानें ये 5 वजह 

By kajal yadav

Nov 06, 2025

कई लोगों को 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है, इसके कई कारण हो सकते हैं

रात में देर से सोना और इरेंगुलर नींद का शेड्यूल बॉडी क्लॉक बिगाड़ देता है. इससे दिनभर थकान बनी रहती है.

तनाव व चिंता की वजह से दिमाग एक्टिव रहता है, जिससे गहरी नींद नहीं आती है.

पानी की कमी या पोषण की गड़बड़ी से शरीर कमजोर महसूस करता है. नींद के बाद भी एनर्जी नहीं मिलती.

स्लीप एपनिया या इंसोम्निया जैसी समस्याएं नींद को बार-बार तोड़ देती हैं. इससे नींद अधूरी रह जाती है.

सोने से पहले स्क्रीन देखना या कॉफी लेना नींद की गुणवत्ता को घटाता है. ऐसे में दिमाग एक्टिव रहता है.

रोजाना एक तय समय पर सोएं और जागें, सोने से पहले फोन न देखें. हेल्दी डाइट लें, पानी पिएं और योग या मेडिटेशन करें.