Anjali Dahiya
चौड़े कंधों को संतुलित दिखाने के लिए बोटनेक डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है, यह डिजाइन कंधों का फोकस हटाकर नेकलाइन की ओर ले जाता है, जिससे कंधे स्लिम दिखते हैं
माधुरी दीक्षित के बोटनेक स्लीवलेस ब्लाउज से प्रेरणा लें, इस डिजाइन को शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के साथ पेयर करें
यह न केवल आपको क्लासी लुक देगा, बल्कि आपकी साड़ी को भी बेहद आकर्षक बनाएगा
हल्के रंगों की साड़ियों के साथ इस डिजाइन को ट्राई करें ताकि नेकलाइन का प्रभाव और उभरकर आए
राउंड नेकलाइन एक ऐसा डिजाइन है जो हर प्रकार के बॉडी टाइप पर सूट करता है, खासतौर पर चौड़े कंधों वाली महिलाओं के लिए डीप राउंड नेकलाइन एक बेहतरीन विकल्प है
इसे फुल स्लीव्स या चुनटदार स्लीव्स के साथ डिजाइन करवाएं। यह न केवल आपके लुक को स्लिम बनाता है, बल्कि पारंपरिक और मॉडर्न का सही मेल भी प्रस्तुत करता है
सिल्क या कॉटन साड़ियों के साथ इस ब्लाउज को पहनें, इसे पहनकर आप किसी भी फेस्टिवल या पारिवारिक कार्यक्रम में एथनिक और क्लासी लुक पा सकती हैं
अगर आप साड़ी में एक ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो फुल नेट स्लीव्स और नेट-कवर्ड नेकलाइन का विकल्प चुनें
यह डिजाइन कंधों को खूबसूरती से कवर करता है और आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बनाता है
इस डिजाइन के साथ ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रीन, मैरून, या पिंक जैसे गहरे रंगों की साड़ियां बेहतरीन लगती हैं
नेट फैब्रिक की पारदर्शिता और डिजाइन का मेल आपके कंधों को स्लिम दिखाते हुए साड़ी को आकर्षक बनाता है
बंद गला डिजाइन न केवल आपके कंधों को कवर करता है, बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती को भी उभारता है
करिश्मा तन्ना जैसे सेलेब्रिटी इस डिजाइन को साड़ी के साथ बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी करती हैं
इस डिजाइन में आप हाफ स्लीव्स या फुल स्लीव्स का चुनाव कर सकती हैं, बंद गला डिज़ाइन के साथ हैवी चोकर नेकलेस को पेयर करें
यह लुक किसी शादी या पारंपरिक कार्यक्रम के लिए परफेक्ट है, इसके अलावा, इस डिजाइन में लाइट से लेकर हेवी फैब्रिक की साड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है
अगर आप किसी पार्टी या इवेंट के लिए ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो वन शोल्डर डिज़ाइन एक शानदार विकल्प है
सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक खासतौर पर चौड़े कंधों को कवर करने के लिए प्रेरणादायक है
वन शोल्डर डिजाइनआपके कंधों का ध्यान हटाकर ओपन शोल्डर की ओर आकर्षित करता है, इसे फ्लोई फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ पहनें