पति अल्लू अर्जुन की तरह बेहद अमीर हैं स्नेहा रेड्डी, करोड़ों में है नेटवर्थ

Anjali Dahiya

अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी भले ही फिल्मों में नजर ना आती हो, लेकिन इंटरनेट की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं, साथ ही वो अमीरी में अपने पति को कड़ी टक्कर देती हैं

अल्लू ने स्नेहा रेड्डी से साल 2011 में शादी की थी, दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आज ये दोनों दो बच्चे के पेरेंट्स हैं

बहुत कम लोग जानते होंगे कि स्नेहा अल्लू अर्जुन की पत्नी होने के साथ एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 42 करोड़ रुपए है

स्नेहा खुद का एक प्रोफेशनल फोटोग्राफी स्टूडियो चलाती हैं, जिसका नाम उन्होंने ‘प‍िकाबू’ रखा हुआ है

इसके अलावा वो ब्रांड्स शूट के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं, सोशल मीडिया पर भी स्नेहा को लाखों लोग फॉलो करते हैं

बता दें कि अल्लू अर्जुन भी एक्टर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं, जिन्होंने कई जगहों पर इन्वेस्टमेंट कर रखा है वो अपने प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी खूब कमाई करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं