BOLLYWOOD
तो ये है
श्वेता तिवारी
की
फिटनेस का राज!
By ANJALI DAHIYA
FEB 03, 2024
छोटे परदे की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की फिटनेस और एजलेस ब्यूटी के बारे में जितना कहा जाए कम है
उनकी बेटी पलक तिवारी भी सुनहरे परदे पर डेब्यू कर चुकी हैं पर श्वेता की उम्र मानो थम सी गई है
इन मां-बेटी को साथ में देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि इनमें उम्र का इतना अंतर होगा
श्वेता अपने वर्कआउट रुटीन को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं चाहे जो हो जाए वे वर्कआउट करना नहीं भूलती
श्वेता को योगा और रनिंग करना पसंद है इसके अलावा वे रेग्यूलर जिम भी जाती हैं
श्वेता को वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करना अच्छा लगता है जिस दिन श्वेता जिम नहीं जा पाती उस दिन घर पर ट्रेडमिल पर एक घंटे भागना उनका नियम हैं
श्वेता तिवारी के बेटे के जन्म के बाद उन्होंने काफी वेट गेन कर लिया था इसके बाद उन्होंने पूरे दस किलो वजन घटाया
इसमें उनकी डाइट का मेजर रोल था श्वेता कब क्या और कितना खाएंगे ये सब उनकी डाइटीशियन तय करती है
श्वेता की मील में सब्जियां, दालें, सीजनल फ्रूट्स और ब्राउन राइज आदि शामिल होता है श्वेता को चिकन भी पसंद है
श्वेता फिट और हेल्दी रहने के लिए डायटिंग पर यकीन नहीं करती उनका मानना है कि इससे कोई फायदा नहीं होता
सेंसिबल ईटिंग करनी चाहिए और जो भी खाएं लेकिन हर दिन कम से कम एक घंटा वर्कआउट के लिए जरूर निकालना चाहिए
वर्कआउट के फायदे केवल वेट लॉस के लिए नहीं होते बल्कि फिटनेस में भी इसका अहम रोल होता है
श्वेता भी दिन भर में खूब पानी पीती हैं पानी का सीधा असर आपकी स्किन पर दिखायी देता है