Sonam Kapoor winter style: एक्ट्रेस का लेटेस्ट विंटर स्टाइल लुक, आप भी कर सकती हैं कॉपी

Priya Mishra

सर्दियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा फिक्र होती है फैशनेबल और ट्रेंडी दिखने की। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड से बचने के लिए हमें एक नहीं बल्कि कपड़ों की कई लेयरिंग करनी पड़ती है।

ऐसे में हम फिल्मी सेलिब्रिटीज से प्रेरणा लेकर अपनी वॉर्डरोब और अपने लुक में बदलाव ला सकते हैं।

सोनम कपूर हमेशा अपने फैशन स्टाइल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

हाल के दिनों में सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कई विंटर लुक पोस्ट किए हैं, जिनसे आप भी प्रेरणा ले सकती हैं।

सोनम कपूर का यह लुक ओवरसाइज कोट की वजह से शानदार दिख रहा है। यह एक ग्रे कलर का फैंसी ट्रेंचकोट है, जिसे एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के बूटस के साथ कैरी किया है।

अगर आपको ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है, तो सोनम कपूर का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा।

सोनम ने इस लुक के तहत ब्लैक कलर की लॉन्ग स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर की फुल स्लीव शर्ट पहनी हुई है।

इस लुक में सोनम ने शॉर्ट कोट के साथ उसी कलर कॉम्बिनेशन की मीडियम लेंथ की स्कर्ट पहनी हुई है।

सोनम का यह लुक ऑल ब्लैक कलर में है। इस लुक में एक्ट्रेस ने वूलेन लॉन्ग ड्रेस पहनी है, जो ब्लैक कलर की है।

ब्लैक के साथ ब्राउन कलर का कॉम्बिनेशन कम लोग ही स्टाइलिश तरीके से कैरी कर पाते हैं लेकिन सोनम ने इसे सही तरीके से कैरी किया है।