Anjali Dahiya
लहंगे की चोली को बनाने के लिए हमेशा कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार सोनम कपूर के लुक्स को देखकर आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगेगा
इस बार उन्होंने किसी फैब्रिक से बनी चोली नहीं बल्कि मुल्तानी मिट्टी और कर्नाटक की लाल मिट्टी से बनी चोली को पहना, इससे उनका लहंगा और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है
इसे बनाने के लिए हर चीज का खास ध्यान रखा गया है, साथ ही, डिटेलिंग भी बहुत फिनिशिंग के साथ की गई है
सोनम कपूर ने चोली के साथ खादी के फैब्रिक से बने लहंगे को वियर किया है, इसे ज्यादा घेर के साथ तैयार किया गया है, साथ ही इसमें नीचे बॉर्डर वर्क को भी किया गया है
इसे उन्होंने मुल्तानी मिट्टी से बनी चोली के साथ वियर किया है, इससे उनका लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है आपको बता दें कि ये पूरा आउटफिट फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है
इसके साथ उन्होंने खादी के फैब्रिक से बने दुपट्टे को वियर किया है, इससे पूरा लुक अच्छा नजर आ रहा है
सोनम कपूर ने इस लहंगे के साथ ग्रीन एम्बल्ड ज्वेलरी को स्टाइल किया है, इसमें एक उन्होंने चोकर सेट को स्टाइल किया है
साथ में लेयर लॉन्ग नेकलेस पहना है, इसे सोनम कपूर का लुक अट्रैक्टिव नजर आ रहा है, इसके साथ हैवी मेकअप लुक क्रिएट किया है, इससे वो सुंदर नजर आ रही है