Sonarika Bhadoria: ससुराल में पहली नवरात्रि के लिए बेस्ट रहेंगे सोनारिका भदौरिया के ये साड़ी लुक

Anjali Dahiya

नवरात्रि के दौरान न्यूली वेड्स लड़कियां सोनारिका भदौरिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं, एक्ट्रेस ने यलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी है

उन्होंने साथ में फुल नेक ब्लाउज सिलवाया है, जिसके स्लीव्स में लटकन लगाई गई हैं

एक्ट्रेस ने सिंपल ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप से लुक को कंप्लीट किया है

सोनारिका भदौरिया का ये आम्ब्रे बनारसी साड़ी लुक भी नवरात्रि के लिए बेस्ट है, एक्ट्रेस ने यलो, पिंक, गोल्डन, ग्रीन समेत ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनी है

जिसके साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पेयर किया है. इस तरह की साड़ी बेहतरीन लुक देगी

नवरात्रि में अगर ज्यादा भारी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो सोनारिका की तरह यलो और ऑरेंज शेड वाली शिफॉन या जॉर्जेट की प्लेन साड़ी पहन सकती हैं

जिसपर हल्का गोटा पट्टी का काम किया गया हो,एक्ट्रेस ने क्लाउडी स्किन मेकअप, खुले बाल और हूप ईयररिंग से लुक कंप्लीट किया है

ऑरेंज कलर भी नवरात्रि के लिए अच्छा माना जाता है और अगर न्यूली वेड्स हैं तो आपके लिए ये कलर काफी बढ़िया लुक देगा

एक्ट्रेस की तरह आप बनारसी या कोई भी हैंडलूम साड़ी कैरी कर सकती हैं, ब्लाउज का कलर कंट्रास्ट रखें.

ससुराल में पहली नवरात्रि हैं तो रेड साड़ी कैरी करना भी बेस्ट रहेगा, सोनारिका की तरह आप फर्स्ट डे थोड़ी हैवी एम्बेलिश्ड रेड साड़ी पहन सकती हैं

अगर आपको सोफेस्टिकेटेड लुक पसंद आते हैं तो दूसरे फोटो के लुक की तरह लाइट वेट फैब्रिक की प्लेन साड़ी भी नवरात्रि में कैरी की जा सकती है