By Ritika
Sep 14, 2024
वॉट्सऐप आए दिन अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ अपडेट्स लेकर आता रहता है। अब वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा बहुत जल्द अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में टू-वे वॉयस चैट AI फीचर जोड़ने वाली है
Source-Google Images
वॉट्सऐप में इस फीचर के एडऑन होने के बाद यूजर्स को वॉयस चैट में एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया फीचर्स यूजर्स को सेलिब्रिटी की वॉइस यूज करने का मौका देगा
वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के वॉयस चैट फीचर में AI वॉइस का ऑप्शन मिलेगा
इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप पर रोल आउट होने वाला ये फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा टेस्टर पर मौजूद है। जिसे जल्द ही OTA के जरिए यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा
WABetaInfo की रिपोर्ट की माने तो वॉट्सऐप के AI वॉइस फीचर में यूजर्स को कई जानी-मानी हस्तियों की आवाज यूज करने के लिए मिलेगी
WABetaInfo के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मेटा AI वॉयस फीचर अलग-अलग पिच, टोनलिटी और लहजे के साथ कई तरह की आवाजें पेश करेगा, जो एक कस्टमाइज्ड इंटरैक्शन एक्सपीरियं देगा
इस फीचर में यूके और यूएस लहजे में भी वॉइस यूज करने का मौका मिलेगा। 2023 में, मेटा ने मैसेंजर पर कस्टम AI चैटबॉट पेश किया था। जो सेलिब्रिटी के प्रोफाइल को दिखाता है
एक्टिव होने पर, यूजर्स को नीचे की शीट पर “मेटा AI” प्रमुखता से दिखाई देगा और बीच में एक नीला रिंग आइकन होगा। वॉट्सऐप में इस फीचर के एडऑन होने के बाद मेटा AI चैटबॉट और पावरफुल होगा