Business
BY: Namita Dixit
30 mar 2024
देश को अपनी पहली बुलेट ट्रेन के बेसब्री से इंतजार है, भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे खास तरह के ट्रैक की पहली झलक भी सामने आ गई है
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर जानकारी दी
यह देश की पहली है जिसमें बुलेट ट्रेन के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले बैलेस्टलेस ट्रैक का इस्तेमाल किया, इस प्रोजेक्ट पर 153 किमी तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है
बुलेट ट्रेन को 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है
अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया VIDEO अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बुलेट ट्रेन से जुड़े अपडेट दिए गए हैं
अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि भारत में पहली बार ऐसे बैलेस्टलेस रेलवे ट्रैक इस्तेमाल किए जाएंगे
क्या है बैलेस्टलेस ट्रैक दरअसल, बैलेस्टलेस ट्रैक को स्लैब ट्रैक के रूप में भी जाना जाता है, इसे कई देशों में हाई स्पीड रेलवे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, भारत ने जे स्लैब बैलेस्टलेस ट्रैक को पहली बार इस्तेमाल किया है