Spinach Recipes: इन 7 स्वादिष्ठ तरीकों से डाइट में शामिल करें पालक

Khushi Srivastava

सर्दियों में मिलने वाला पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के और फ़ोलेट जैसे विटामिन पाए जाते हैं। आयरन से भरपूर ये सब्जी शरीर में खून बनाने का काम भी करता है। आइए जानते हैं पालक से बनी 7 पकवानों के बारे में

पालक पनीर- सिंपल सी पनीर को पालक की ग्रेवी में पकाकर टेस्टी पालक पनीर बनाएं

आलू पालक की सब्जी- उबले हुए आलू को पालक की ग्रेवी में पकाएं और स्वादिष्ठ सब्जी का आनंद लें

पालक वाली दाल- रोजाना वाली दाल में पालक डालकर उसे एक अलग फ्लेवर दें

पालक की पूड़ी- आटे में पालक प्यूरी डाल कर गर्मागर्म पालक की पूड़ी तलें

हरा भरा कबाब- पीसे हुए चने और पालक की प्यूरी से क्रिस्पी हरा भरा कबाब बनाएं

पालक ऑमलेट- बोरिंग से ऑमलेट में पालक मिलाकर उसे नया फ्लेवर दें

पालक के पकोड़े- पालक को बेसन में लपेटकर कुरकुरे पकोड़े बनाएं और चाय के साथ आनंद लें