Squid Game Dalgona Candy: स्क्विड गेम की फेमस डालगोना कैंडी बनाने का आसान तरीका

Khushi Srivastava

फेमस कोरियन थ्रिलर सीरीज स्क्विड गेम के बारे में आपने भी सुना होगा

अगर आपने यह शो देखा है तो आपको डालगोना कैंडी के बारे में जरुर पता होगा। यह एक तरह की कोरियन कैंडी है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं

सामग्री- 1 ½  चम्मच चीनी और एक चुटकी बेकिंग सोडा

एक छोटे पैन में चीनी डालकर कम आंच पर रख दें। चीनी पिघलने दें

अब पिघली हुई चीनी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें और मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक यह सुनहरा न हो जाए

मिश्रण तो बटर पेपर पर डालें और किसी फ्लैट चीज से उसे चपटा करें

अब ढ़ांचे की मदद से इसे अपना मनपसंद शेप दें

इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपकी डालगोना कैंडी तैयार है