Sreeleela Saree Look: नीली साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में 'चांदनी' बनीं श्रीलीला

Anjali Dahiya

साउथ एक्ट्रेसेस श्रीलीला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉबिनहुड को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान से एक्ट्रेस ने साड़ी लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं

हाल ही में उन्होंने साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की हैं जिनपर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं, नीले रंग की नेट वाली साड़ी में श्रीलीला बेहद हसीन दिख रही हैं

श्रीलीला ने साड़ी को मैचिंग बैकलेस ब्लाउज से साथ पेयर किया है, ब्लाउज की स्लीव्स पर मल्टी लेयर पर्ल की लड़ियां लगी हुई हैं

नेट की साड़ी के साथ ये पर्ल डिजाइन वाला ब्लाउज उनके लुक मे चार चांद लगा रहा है, श्रीलीला ने साड़ी के साथ कानों में मैचिंग लॉन्ग ईयररिंग्स पेयर किए

उनका आई मेकअप उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट दे रहा था, वहीं उनके माथे पर लगी बिंदी सभी का ध्यान खींच रही थी

एक तस्वीरों में श्रीलीला जुड़ा बनाए अपना बैकलेस लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं, तस्वीरें देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं

एक फैन ने लिखा- 'चांदनी.' दूसरे ने कमेंट किया- 'कार्तिक आर्यन खुशनसीब हैं.' इसके अलावा फैंस एक्ट्रेस को 'एंजल' भी बता रहे हैं

बता दें कि श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में दिखाई देंगी, ये फिल्म दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है, इसके अलावा एक्ट्रेस और कार्तिक के अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं