Sreeleela Stunning Saree Looks: कार्तिक आर्यन संग इश्क फरमाने जा रहीं श्रीलीला हैं साड़ी लवर

Anjali Dahiya

श्रीलीला कार्तिक आर्यन की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, फिल्म का पहला टीजर सामने आ चुका है और इस बीच एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं

इस ऑफ व्हाइट नेट की साड़ी में श्रीलीला बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, एक्ट्रेस ने 'पुष्पा 2' के 'किसिक' गाने के प्रमोशन के दौरान ये लुक रखा था जिस पर फैंस फिदा हो गए थे.

ब्लैक कलर की साड़ी और इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहने श्रीलीला स्टनिंग दिख रही हैं, अपने लुक को एक्ट्रेस ने सिल्वर जूलरी के साथ पूरा किया है

श्रीलीला ने रेड एंड ब्लैक प्रिंटेड साड़ी को बहुत ग्रेसफुली कैरी किया है, इसे उन्होंने ब्लैक कलर के स्लीव्लेस ब्लाउज और मैचिंग जूलरी के साथ पेयर किया, वहीं हाई पोनी टेल ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया

ग्रीन कलर की इस नेट साड़ी में श्रीलीला बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, फोटो में वे अपना बैकलेस ब्लाउज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं

इस साड़ी में श्रीलीला काफी गॉर्जियस दिख रही हैं, इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बाल उनपर काफी जच रहे हैं

येलो कलर की ये फ्रिल साड़ी भी एक्ट्रेस पर सूट कर रही हैं, इसे श्रीलीला ने मैचिंग ब्लाउज और लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ पहना है

सिल्क साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहने श्रीलाला बिल्कुल साउथ हाउस वाइफ वाले लुक में नजर आ रही हैं, बालों लगा गजरा उनके लुक को और भी क्लासी बना रहा है