Lifestyle

Negativity से ऐसे रहें दूर, हमेशा रहेंगे खुश

By RitikA

May 25, 2024

खुश रहना एक ऑप्शन है, ये मन की एक स्थिति है जिसे हम खुद नियंत्रित करते हैं, लेकिन नकारात्मकता की दुनिया में इसे पाना आसान नहीं है

Source- Pexels

आज ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं जिनसे आप नकारात्मकता से बच सकते हैं और खुद के मन को शांत रख सकते हैं

माइंडफुलनेस बहुत जरूरी है, ये जानें कि आप कहां है और क्या कर रहे हैं, आस -पास जो हो रहा है उससे ज्यादा प्रभावित होने की जरूरत नहीं है

हमारे जीवन में क्या गलत है हटकर सोचें कि हमारे जीवन में क्या सही है, जिससे हम नकारात्मकता को पीछे कर पॉजिटिविटी को ला सकते हैं

जब हम जान लेते हैं कि दुख जीवन का एक हिस्सा है तो हम इसे कोसना बंद कर देतें है और इसे अपनाने की कोशिश करते हैं

जीवन में आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है और खुद को हर बात को कसूरवाद ठहराना आसान हो सकता है, ये सब छोड़ दीजिए, हर गलती और दोष पर खुद को कोसने के बजाए खुद पर रहम करें और आगे बढ़ें

अहंकार हमें नेगेटिविटी की तरफ ले जाता है, इसे साइड करके दया को अपनाना सीखें

किसी भी चीज से ज्यादा लगाव न रखें, क्योंकि जब हम ऐसा करते हैं तो खुदु को कैद कर लेते हैं, किसी भी चीज से ज्यादा लगाव न करना हमें प्रेम करना और खुल कर जीना सिखाता हैं