फेस्टिव सीजन में मिठाई खाने के बाद भी ऐसे रहें हेल्दी

Ritika Jangid

त्योहारी सीजन मिठाई के बिना अधूरा रहता है। लेकिन ज्यादा मिठाईयों के सेवन से आपको सेहत से जुड़ी की बीमारियां भी हो सकती है

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि त्योहारी सीजन में हेल्दी कैसे रहा जाए। तो चलिए जानते हैं कि मिठाईयों को खाने से परहेज किया बिना इस फेस्टिव सीजन कैसे सेहतमंद रहा जाए

ओवरइटिंग से बचें
त्योहारों के दौरान लोग हर समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं और इस आदत के कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ जाती है। इसलिए आप ओवरइटिंग से बचें क्योंकि ये शरीर को बीमारियों का घर बना देती है

ज्यादा पानी पिएं
ज्यादा पानी पीना सिर्फ फेस्टिव सीजन में ही लागू नहीं होता है बल्कि ये हमारी डेली लाइफ में भी अप्लाई होना चाहिए। ज्यादा पानी पीने से आप ओवरइटिंग से भी बच सकते हैं। हाइड्रेट रहने से कई बीमारियां या हेल्थ प्रॉब्लम्स हमसे दूर रहती हैं

हर्बल टी पिएं
त्योहारों के दौरान बॉडी में जंक फूड के अलावा मिठाइयां खाने से बॉडी में गंदगी जमने लगती है। इसलिए बॉडी का नेचुरली डिटॉक्स होना जरूरी है। बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए हर्बल टी या दूसरे हेल्दी ड्रिंक्स को पीने के लिए कहा जाता है

आप चाहे तो दालचीनी, जायफल, इलायची या दूसरी आयुर्वेदिक चीजों की हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं। इससे पाचन किडनी और लिवर डिटॉक्स होते हैं और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इसके अलावा हर्बल टी पीने से लाइट फील होता है

डेट्स और नट्स
नट्स यानी खजूर, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स अनहेल्दी और ऑयली फूड्स से बचने का बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसे मं मिठाई खाने के शौकीन गुड़ और खजूर से बनी नट्स की स्वीट बनाकर खा सकते हैं

लाइट डिनर
सेहतमंद रहने या वेट लॉस के लिए आजकल कई लोग रात का खाना स्किप कर देते हैं। लेकिन फेस्टिवल के दौरान ऐसा कर पाना मुश्किल है। इसलिए पार्टी या इवेंट में डिनर करना है तो इसे लाइट ही रखें

आप पार्टी में मौजूद सलाद खा सकते हैं क्योंकि ये लाइट होता है और इससे पेट का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसके अलावा नॉर्मल लाइफ में भी डिनर को लाइट रखना चाहिए