TATA की Safari और हैरियर का STEALTH एडिशन Launch, जानें Price और Features

Himanshu Negi

TATA मोटर्स की दो प्रमुख SUV सफारी और हैरियर जिन्होंने बाजार में अपनी अलग पहचान बना रखी है। इन दोनों गाड़ियों को लोग काफी पंसद करते है।

अब कंपनी ने सफारी के 27 साल पूरे होने पर दोनों गाड़ियों के STEALTH ADDITITON को लॉन्च कर दिया है।

यह एडिशन लिमिटेड होगा क्योंकि कंपनी ने इस एडिशन में सिर्फ 2700 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

दोनो गाड़ियों में ब्लैक कलर की मैट फिनिशिंग दी गई है साथ ही ALLOY WHEEL और कई ELEMENT भी ब्लैक कलर में दिए गए है।

फीचर की बात करें तो 12.3 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेटिंलेटिड सीटें, ADAS LEVEL 2, पार्वड टेलगेट जैसे फीचर दिए गए है।

इंजन की बात करें तो दोनों गाड़ियों के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि इन गाड़ियों में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है।

कीमत की बात करें तो सफारी STEALTH ADDITITON की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 25.74 लाख रुपये है

वहीं हैरियर STEALTH ADDITITON की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 25.09 लाख रुपये है।