Strappy Blouse Designs: बोल्‍ड एंड ब्‍यूटिफुल लुक के लिए साड़ी के साथ कैरी करें ये ब्‍लाउज डिजाइंस

Anjali Dahiya

जान्हवी कपूर का हॉल्टर नेक स्ट्रैपी ब्लाउज डिजाइन उन महिलाओं के लिए है, जो अपने शोल्‍डर्स को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं

यह डिजाइन आपको एक बोल्ड और एलिगेंट लुक देने के लिए परफेक्ट है, इसे फ्लोई या शिफॉन साड़ी के साथ कैरी करें और अपने लुक को स्टाइलिश बनाएं

अगर आप साड़ी के साथ एक क्लासी और बोल्‍उ लुक चाहती हैं, तो एक्‍ट्रेस श्रीलीला का यह स्ट्रैपी ब्लाउज डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है

इस डिजाइन में पतले स्ट्रैप्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक सॉफिस्टिकेटेड लुक देता है

इस तरह के ब्‍लाउज को आप नेट या जॉर्जेट साड़ी के साथ कैरी करें और अपने लुक को पार्टी रेडी बनाएं

खुशी कपूर का यह ब्‍लाउज डिजाइन एकदम यूनिक और ग्लैमरस है, नैरो केप स्लीव्स और स्ट्रैपी पैटर्न का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है

इस डिजाइन को सिल्क या प्रिंटेड साड़ी के साथ पहनें और किसी भी फंक्शन में स्टाइल स्टेटमेंट सेट करें

अनन्या पांडे का यह स्ट्रैपी कॉरसेट ब्लाउज डिजाइन फ्यूजन स्टाइल के लिए परफेक्ट है, इसमें कॉरसेट स्टाइल का टाइट फिटिंग डिजाइन है, जो आपके लुक को बोल्ड बनाता है

अगर आप स्लिम बॉडी शेप की हैं, तो यह ब्‍लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्‍ट है, इसे ग्लिटरी या शिमरी साड़ी के साथ पेयर करें

तृप्ति डिमरी का ब्रॉड स्ट्रैप ब्लाउज डिजाइन बेहद स्टाइलिश और कम्फर्टेबल है, इसमें चौड़े स्ट्रैप्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एलिगेंट और ट्रेंडी बनाता है

इसे ट्रेडिशनल या कंटेम्परेरी साड़ी के साथ पहनें और हर मौके पर सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन बन जाएं