कृति सेनन की तरह स्टाइल करें प्लेन साड़ियां, हर कोई आपको भी देखकर कहेगा 'परम सुंदरी'

Anjali Dahiya

अभिनेत्री ने हाल में पिंक कलर की शिफॉन साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, साड़ी के बॉर्डर पर स्लिम सिक्विन वर्क किया गया है

इस प्लेन साड़ी के साथ उन्होंने बॉर्डर के मैचिंग का सितारों वर्क वाला स्लीवलेस ब्रॉड नेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है, जिससे उनका लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है

इस तरह की साड़ी के साथ आप मैचिंग स्टोन स्लीक सा नेकपीस पेयर कर सकती हैं, बालों को आप वेवी लुक में रखें। साथ ही आप इसके साथ वेलवेट बैंगल्स भी पहन सकती हैं

कृति सेनन ने मरून कलर की थ्रेड वर्क सिंपल सोबर साड़ी को कॉलर नेक ब्लाउज के साथ पेयर आप करके अपना लुक आकर्षक बनाया हुआ है

फुल स्लीव्स ब्लाउज विंटर सीजन के लिए कम्फर्टेबल और स्टाइलिश रहते हैं

इस तरह के पोलो नेक कॉलर के संग आपको नेकपीस कैरी करने की जरूरत नहीं होती है, इसके साथ आप गोल्डन स्टड या हुप्स इयररिंग पहन सकती हैं साथ ही हेयर स्टाइल में बन लुक क्रिएट करें

आजकल कंट्रास्ट साड़ी ब्लाउज भी काफी फैशन में हैं, एक्ट्रेस ने मल्टीकलर साटन साड़ी के साथ कंट्रास्ट कलर का ब्लैक वेलवेट फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया हुआ है

डीवा का यह लुक काफी क्लासी लग रहा है साथ ही ब्लाउज का डीप नेक वेवी स्टाइल डिजाइन काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है

इसके साथ आप स्लीक सा सिल्वर चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पेयर करें साथ ही ओपन स्ट्रेट हेयर आपका लुक कंप्लीट कर देंगे