गणित में सफल बनने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हर एग्जाम में करेंगे टॉप

Education

By-Shweta Rajput

12/09/2025

गणित एक ऐसा विषय है जिसको करने में काफी लोग कतराते हैं। वह गणित के सवालों को सही से समझ नहीं पाते हैं।

लेकिन आप इन टिप्स को फॉलो करके खुद को गणित में बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं। 

1. गणित में सफल होने के लिए बेसिक से शुरु करें। जोड़, घटाव, गुणा और भाग जैसी बुनियादी बातों को अच्छी तरह समझें।

2.  सम, विषम, और अभाज्य संख्याओं जैसे गुणों पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करें

3.  गणित में निपुणता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास जरूर करें। 

4. गणित में सफल होने के लिए रोजाना कुछ समय सभी सवालों को हल करने में बिताएं। 

5. सूत्रों को सिर्फ रटने के बजाय उनके पीछे के तर्क और व्युत्पत्ति को समझने का प्रयास करें

6. एक सवाल को समझने के बाद उसको रोजना 2 बार अभ्यास में लाएं और गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें

7. विभिन्न प्रकार की गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए अलग-अलग तकनीकों का उपयोग करें।