ऐसे लोग भूलकर भी न खाएं पनीर, पड़ जाएंगे लेने के देने

Khushi Srivastava

पनीर में प्रोटीन की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों को इसे खाने से नुकसान भी हो सकता है

हृदय संबंधित मरीजों को पनीर नहीं खानी चाहिए। इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होने से यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकता है

पनीर में लैक्टोज पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है तो पनीर खाने से आपको गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्या हो सकती है

जिन लोगों को गठिया की शिकायत है उन्हें पनीर खाने से बचना चाहिए

किडनी संबंधित बीमारी हो तो पनीर खाना नुकसानदायक हो सकता है

पनीर में फैट ज्यादा होता है, इसलिए इससे मोटापा बढ़ सकता है

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को पनीर के सेवन से बचना चाहिए। इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है