लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहे Atal Bihari Vajpayee का कुछ ऐसा था राजनीतिक सफर

Khushi Srivastava

आज यानी 25 दिसंबर 2024 को देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था

वह केवल महान राजनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे कवि और पत्रकार भी थे। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजवेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं

16 अगस्त साल 2018 में अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था

अटल बिहारी वाजपेयी जी ने तीन बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था

अटल जी ने साल 1996 से लेकर 2004 तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर कार्यकाल पूरा किया था

साल 2004 में आम चुनाव के दौरान अटल जी ने “इंडिया शाइनिंग” का नारा दिया था, लेकिन इस बार उनकी पार्टी बहुमत हासिल करने में नाकाम साबित हुई

इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी 9 बार लोकसभा के सासंद भी रह चुके हैं

आपको बता दें कि वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान ही भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था