Khushi Srivastava
गर्मियों में ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही डाइट का पालन करना आवश्यक है। हल्के और पौष्टिक आहार से शरीर को ठंडक और पोषण मिलता है
नाश्ते के लिए स्प्राउट्स, दूध, अंडा, दलिया, ओट्स और फ्रूट चाट जैसा विकल्प रखें
लंच में हल्का खाना ही रखें, जैसे दाल, चावल, रोटी और हरी सब्जियां
लंच के साथ दही और सलाद लेना न भूलें
शाम में स्नैक्स के लिए मुरमुरे, पोहा और शरबत रख सकते हैं
रात में डिनर के लिए खिचड़ी, रायता और तेहरी जैसा विकल्प रखा जा सकता है
इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी के अलावा नारियल पानी, लस्सी और छाछ को भी अपनी डाइट में शामिल करें
Disclaimer. यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यहां बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें