'Animal' में सनी देओल को पसंद नहीं आई ये बातें

By Ritika

Dec 19, 2023

Animal मूवी 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी पर अब भी यह सिनेमाघरों में गदर मचा रही हैं

फिल्ल में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं

वहीं, हर जगह से तारीफ बटोरने के बाद सनी देओल ने भी अपने भाई की तारीफ की है, लेकिन फिल्म में कुछ चीजें उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी

सनी देओल ने कहा है, "मैं दिल से बॉबी देओल के लिए बहुत खुश हूं, मैंने एनिमल देखी और मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई"

उन्होंने कहा, "उन्हें फिल्म में कुछ चीजें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी, अगर ये चीजें उनकी फिल्मों में होती तो वो उसे भी कभी पसंद नहीं करते"

बॉबी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि "वो हमेशा से बॉबी रहे हैं, मगर अब लॉर्ड बॉबी हो गए हैं"