Surbhi Chandna Blouse Design: सुरभि चांदना के 6 ब्लाउज देखकर खो बैठेंगे होश

Anjali Dahiya

यलो कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज सुंदर और एलीगेंट दिखने के साथ ट्रेडिशनल लुक भी देता है

इसकी खासियत यह है कि अपने ब्राइट कलर की वजह से यह कई रंगों की साड़ी के साथ चल जाता है

खासकर पिंक, रेड, ग्रीन, ब्लू, ब्राउन, ब्लैक जैसे रंगों की साड़ियों के साथ तो यह बहुत प्यारा दिखता है

फ्लोरल प्रिन्ट वाला ब्लाउज भी कई साड़ियों के साथ पहना जा सकता है, सुरभि का यह ब्लाउज वी नेकलाइन में होने के साथ लेस लगा हुआ भी है

आप इस तरह के सिम्पल लुक वाले ब्लाउज को लहंगे के साथ भी पहन सकते हैं, फिर आपको दुपट्टा की कोई खास जरूरत नहीं रह जाती है

इस तरह की नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनना सबके बस की बात नहीं है लेकिन यह काफी ग्लैमरस लुक देता है

अगर आपका बहुत मन है तो आप इस तरह के ब्लाउज को सुरभि की तरह रेड या फिर ब्लैक, यलो जैसे रंग में बनवा लें, जो कई रंग और पैटर्न वाली साड़ियों के साथ चल जाएगा

यह डबल ब्लाउज है, जिसमें अंदर वाला ब्लाउज नूडल स्ट्रैप में है और बाहर वाला श्रग की तरह मैचिंग कलर में है

इस तरह का डबल ब्लाउज अभी ट्रेंड में है, इसलिए आपको जरूर बनवाना चाहिए, आप इसे अलग-अलग और साथ में भी पहन सकते हैं

सुरभि का यह लॉन्ग ब्लाउज कुर्ती स्टाइल में है, लेकिन शीयर फैब्रिक में बना हुआ है, इसलिए यह ज्यादा स्टाइलिश और सुंदर दिख रहा है

इसकी नेकलाइन डीप है और यह स्लीवलेस भी है, सुरभि ने इस ब्लाउज को साड़ी से मैचिंग बनवाया हुआ है, इसलिए यह ज्यादा सुन्दर दिख रहा है

इन्फिनिटी ब्लाउज को मनीष मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने वायरल किया था, जिसे अब सभी बनवा रहे हैं