By PRAGYA BAJPAI
JUNE 19, 2024
केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अच्छा नहीं रहा
T20 World Cup 2024 में न्यूजीलैंड को मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान केन विलियमसन ने लिया बड़ा फैसला
उन्होंने न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी छोड़ दी है और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा दिया है।
अब नियमित तौर पर वे न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे और केवल बड़े टूर्नामेंट्स में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं
हालांकि उन्होंने इतना जरुर कहा है कि वो जरुरत पड़ने पर टीम की तरफ से खेलने के लिए तत्पर रहेंगे।
केन विलियमसन ने बताया कि उन्हें विदेशी टी20 लीग्स में खेलना है और इसी वजह से वो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा रहे हैं
साथ ही उन्होंने बताया की न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए काफी बड़ी बात है
केन विलियमसन की कप्तानी छोड़ने से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका जरुर लगा है