कम पैसे में इन 9 शॉर्ट टर्म कोर्स का लाभ उठाएं

Aastha Paswan

होटल मैनेजमेंट कोर्स- इसमें होटल इंडस्ट्री से जुड़ी चीजें यानी मैनेजमेंट, ऑपरेशंस, कस्टमर सर्विस के बेसिक्स सिखाए जाते हैं.

टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स- इस कोर्स में ट्रैवल इंडस्ट्री के बारे में सिखाया जाता है. इसमें ट्रैवल मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस और यात्रा सेवाएं शामिल हैं.

इवेंट मैनेजमेंट कोर्स - इस शॉर्ट टर्म कोर्स के सिलेबस में इवेंट प्लानिंग, इवेंट मार्केटिंग और इवेंट एक्जीक्यूशन शामिल हैं.

फैशन डिजाइनिंग कोर्स- इस ट्रेंडिंग कोर्स में कपड़ों की डिजाइनिंग, प्रोडक्शन और फैशन शो का आयोजन आदि शामिल हैं.

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स- एचआर मैनेजमेंट कोर्स में एंप्लॉई मैनेजमेंट, एंप्लॉई डेवलपमेंट और उनके साथ रिलेशन आदि शामिल है.

ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स- इसमें लोगो, ब्रोशर डिजाइनिंग और एनिमेशन आदि के बारे में बताया जाता है. यह कोर्स प्रैक्टिकल पर आधारित है.

सेल्स एंड मार्केटिंग कोर्स- इसमें प्रोडक्ट मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस और मार्केटिंग स्ट्रैटेजी के बारे में प्रमुखता से सिखाया जाता है.

वेब डिजाइनिंग कोर्स- इसके सिलेबस में वेबसाइट डिजाइनिंग, डेवलपमेंट और वेबसाइट का मेंटेनेंस जैसे टॉपिक्स शामिल हैं.

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स- इस में सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन आदि के बारे में पढ़ाया जाता है.