Lifestyle

गर्मी में बालों का ऐसे रखें ख्याल

By Ritika

April 05, 2024

गर्मी आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती है और बाल टूटने व बेजान होने लगते हैं ऐसे में कुछ टिप्स को अपना कर आप गर्मी के मौसम में अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं

गर्मी के मौसम में बालों को धूप से बचाने के लिए स्कार्फ, हैट या कैप को पहनें

धूप में बाहर निकलने  की वजह से बालों में पसीने की समस्या होना आम है, ऐसे में घर आकर अपने बालों को पानी से जरूर धोएं, ऐसा करने से बैक्टीरिया भी निकल जाएंगे

रोजाना शैंपू करने की आदत बालों का डैमेज करती है, इसलिए एक दिन छोड़कर ही बाल शैंपू से धोएं

गर्मी के मौसम में बालों में ऑयल मसाज करना बहुत जरूरी है, ऐसे में आप नारियल के तेल या मीठे बादाम के तेल से मसाज कर सकते हैं

बालों को कुछ महीने के गैप में रेगुलर ट्रिम करवाते रहें, ऐसा करने से डल और दो मुंहे बालों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा