BOLLYWOOD

शादी के बंधन में बंधे तनुज विरवानी, अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ लिए फेरे 

By ANJALI DAHIYA

DEC 26, 2023

रति अग्निहोत्री के बेटे फिल्म स्टार तनुज विरवानी बीते दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं

कपल की शादी मुंबई से कुछ ही दूरी यानी पेरेंट्स के लोनावाला वाले बंगले पर संपन्न हुई, जिसमें कपल के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे

तनुज बेज कलर की शेरवानी में काफी डैशिंग दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तान्या जैकब बेज कलर के हैवी लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही है

बता दें कि रति अग्निहोत्री की बहु तान्या जैकब पेशे से एक मॉडल हैं। इसके अलावा तान्या जैकब एक आर्टिस्ट भी हैं

सोशल मीडिया पर इस वक्त कपल की शादी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं