घर पर बनाएं Tasty मसालेदार Egg Curry

Khushi Srivastava

सामग्री: 4 उबले हुए अंडे, 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए), 2 टमाटर (बारीक कटे हुए), 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1-2 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा, नमक, और तेल

एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें

अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट भूनें। फिर हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं

कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं और तेल अलग न होने लगे

उबले हुए अंडों को काटकर करी में डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि अंडे टूट न जाएं

अगर करी बहुत गाढ़ी है, तो थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर 5-7 मिनट तक पकने दें

अंत में, करी को धनिया पत्तियों से सजाएं

गरमागरम अंडे की करी को चावल या रोटी के साथ परोसें