Lifestyle
बच्चों
को ऐसे
सिखाएं
इमोशंस
को
कंट्रोल
करना
By Saumya Singh
July 24, 2024
Source : Google
हर बच्चे की इमोश्नल क्षमता अलग-अलग होती है। कुछ बच्चे बहुत सेंसिटिव होते हैं जो हर बात को दिल पर ले लेते हैं
ऐसे में जरूरी है कि आप उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें सिखाएं कि कैसे वे अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते है
सेंसिटिव बच्चे बहुत ही भावुक स्वभाव के होते है। ये हर चीज को बहुत ही गहराई से महसूस करतें हैं और उतनी तेजी इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त करते हैं
यदि आपका बच्चा भी बहुत सेंसिटिव है, तो उसे शांत करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं
संवेदनशील बच्चे भावनाओं में बहकर अपनी तीव्र प्रतिक्रिया दे सकते हैं, जो कि आक्रामक हो सकता है
ऐसे में उन्हें अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने का तरीका सिखाएं। जैसे कि स्ट्रेस बॉल को दबाना, गहरी लंबी सांस लेना, स्थिर होकर गिनती गिनना आदि
बच्चे को इस बात का एहसास कराएं कि वो आपके लिए खास हैं और आप उन्हें प्यार करतें हैं। इसके लिए आप अपने बच्चे के साथ समय व्यतीत करें
अक्सर संवेदनशील बच्चे जिद करतें हैं, जिन्हें पूरा करना कई बार आसान नहीं होता और फिर ऐसे में बच्चे को शांत कराना पैरेंट्स के लिए एक टास्क बन जाता है
ऐसे में अपने बच्चे की भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए एक शांति भरा सुरक्षित माहौल प्रदान करना चाहिए