By Divya Verma
May 11, 2024
Lifestyle
माता पिता का रोल सिर्फ बच्चे का पालन पोषण करना और अच्छी शिक्षा देना ही नहीं होता बल्कि उन्हें अच्छे फ्यूचर के लिए अच्छी आदतें सिखाना भी होता है
आइए आज की स्टोरी में जानते है कौन सी वो 5 आदतें जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को सिखानी चाहिए
अपने बच्चों को स्पीकिंग स्किल्स के साथ-साथ दूसरों की बातें ध्यान पूर्वक कैसे सुना जाता है ये जरूर सिखाएं
अपने बच्चों को यह भी सिखाएं कि किसी की बात को काटकर अपनी बात रखना गलत है। पहले सामने वाले की बात को ध्यान से सुनें और फिर उसका सही जवाब दें
अपनी बात रखते वक्त शब्दों का सही चयन करना अच्छी आदतों में शुमार है। अपने बच्चों को यह बताएं कि हमारे बोले गए दो शब्द सामने वाले पर कितना असर करते हैं
बच्चों को ये भी जरूर सिखाएं कि कोई काम करने से पहले टीचर्स और अपने बड़ों की परमिशन लेना कितना जरुरी होता है। हो सकता है वह आपको ज्यादा अच्छा गाइड करें