By-Shweta Rajput
12/10/2025
स्वामी प्रेमानंद जी महाराज ने भक्तों को बताया कि भगवान की पूजा करते समय सबसे बड़ी गलती क्या है और इसे कैसे सही तरीके से करें।
स्वामी प्रेमानंद जी महाराज की इन सीख को आप अपने जीवन में अपनाकर भगवान के प्रति अपनी भक्ती में प्रगति कर सकते हैं।
1. पूजा के समय पूरा ध्यान भगवान में होना चाहिए, चाहे पूजा 5 मिनट की ही क्यों न हो। जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए।
2. भगवान शिव की पूजा में महंगे सामान की ज़रूरत नहीं है, लेकिन हृदय से सच्ची भक्ति और समर्पण बहुत ज़रूरी है।
3. किसी को भी वाणी या कर्म से दुख न पहुंचाना ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।
4. ईश्वर भक्ति, भोजन, धन और दोस्ती को निजी रखना चाहिए। दिखावा करने से भक्ति का सार समाप्त हो जाता है।
5. कलियुग में नाम जप सबसे सरल साधना है। 'राधे राधे' या 'हरे राम हरे कृष्ण' जैसे मंत्रों का जाप करने से मन शांत होता है।
6. अपने कर्तव्यों का पालन करें, लेकिन फल की आशा न रखें। यह विश्वास रखें कि आपको आपके कर्मों का फल सही समय पर मिलेगा।
7. दूसरों की सेवा करने से आंतरिक आनंद मिलता है।