जानिए, बर्फबारी के दौरान जम्मू-कश्मीर में यात्रा करना कितना सुरक्षित है ?

Himanshu Negi

जम्मू-कश्मीर में के कई जगह तापमान शून्य से नीचे है और पहाड़ी क्षेत्रों मे बर्फबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में बर्फबारी के कारण यातायात सेवा प्रभावित हो गई है।

सड़कों में बर्फ जमा होने से फिसलन का खतरा बढ़ गया है।

जम्मू और कश्मीर में मुगल रोड पर बर्फ निकासी अभियान चलाया जा रहा है। सड़क साफ करने के बाद भी फिसलन की स्थिति बनी हुई है।

अधिकारियों ने यात्रियों को मुगल रोड पर यात्रा न करने की सलाह दी है।

कश्मीर में अत्यधिक ठंड और तापमान गिरने के कारण, काली बर्फ बन रही है जिससे वाहनों को फिसलने खतरा बढ़ जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 16 जनवरी के बीच पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी।

मौसम विभाग ने श्रीनगर शहर में -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।