जेवर एयरपोर्ट पर आज होगी पहली फ्लाइट लैंड, जानें कौन है इसके पैसेंजर्स

Samiksha Somvanshi

ऐसे में आज जेवर एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट की लैंडिंग होनी है।

आज DGCA ने जेवर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स लैंडिंग की इजाजत दे दी है।

आज सुबह 11 बजे पहले विमान की लैंडिंग का ट्रायल किया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट में पहली लैंडिंग दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से आने वाली फ्लाइट की होगी।

यह फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले 1.5 से 2 घंटे तक आसमान में चक्कर लगाएगी। आज के इस ट्रायल में केवल चालक दल के सदस्य होंगे।

जेवर एयरपोर्ट का रनवे करीब 3.9 किलोमीटर लंबा है, जिसे स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सहयोग से तैयार किया गया है।

अप्रैल 2025 से यहां से 25 घरेलू रूट और 3 इंटरनेशनल रूट के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

जल्द ही ये एयरपोर्ट आम लोगों के लिए भी खुल जाएगा और आप आसानी से इसकी सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे।