Vastu Tips

कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में इसका असर

By Aastha Paswan

April, 6, 2024

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को लगने लगने जा रहा है. इससे पहले 25 मार्च, सोमवार को ही चंद्र ग्रहण लगा था.

इस बार सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि सूर्य ग्रहण के अगले दिन से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है.

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा, इस दिन सूर्य 4.29 मिनट तक ढका रहेगा. इस तरह का सूर्य ग्रहण 54 साल बाद दिखेगा.

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. यह सूर्य ग्रहण कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा. इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड आदि देशों में दिखेगा.

क्योंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए, इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यानी भारत में किसी भी धार्मिक कार्य पर रोक नहीं रहेगी.

सूर्य ग्रहण के दौरान खाने का सेवन नहीं करना चाहिए और किसी सुनसान जगह पर जाना चाहिए.

इसके अलावा, सूर्य ग्रहण में यात्रा करने से भी बचना चाहिए और ना इस समय सोना चाहिए.

साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष, मिथुन, कन्या और मीन वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है. वहीं, वृषभ, सिंह और मकर वालों के लिए ये ग्रहण शुभ माना जा रहा है.