BOLLYWOOD

Bollywood में आते ही चमकी इन 5 विदेशी Actors की किस्मत

By PRIYA MISHRA

MAY 16, 2024

बॉलीवुड के अब तक प्रियंका चोपड़ा से लेकर इरफान खान जैसे बड़े-बड़े सितारों को हम हॉलीवुड में अभिनय का लोहा मनवाते हुए देख चुके हैं

हालांकि कई ऐसे फिरंगी एक्टर्स भी ऐसे हैं जिन्होंने हॉलीवुड को छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया

हीरामंडी के काटरेट से लेकर बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों और सीरीज में फिरंगी एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई

सिनेमा में एक दौर ऐसा भी था जब यहां पर सिर्फ गिने चुने एक्टर्स ही फिरंगी का रोल अदा करते थे

अमेरिका में जन्में जेसन थाम सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं

शाह रुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' से अपना करियर शुरू करने वाले जेसन को बॉलीवुड में खूब काम मिल रहा है

बड़े मियां छोटे मियां एक्टर रोहेद खान भी ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं

रोहेद खान ने अपने करियर की शुरुआत कंगना रनौत की तेजस से की थी

हीरामंडी वेब सीरीज में 'काटरेट' की भूमिका अदा करने वाले एक्टर 'जेसन शाह' भी ब्रिटिश हैं

बिग बॉस 10 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए जेसन शाह को भी बॉलीवुड में काफी काम मिल रहा है

फिल्म 'लगान' में पॉल ब्लैकथ्रोन ने कैप्टन एंड्रयू रसेल का किरदार निभाया था

एलिस पैटन आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' में जो उनकी प्रेमिका बनी थीं, वह भी फिरंगी ही थी