Social

अजीब है यहां का कानून, पर जन्नत है ये जगह!

By Pratibha

Feb ,13, 2024

दुनिया में यूं तो घूमने के लिए बहुत कुछ है, ऐसे में हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाना इतना भी आसान नहीं है लेकिन ये जगह है दिलचस्प।

एक ऐसा द्वीप है, जहां इंसान का मरना और जन्म देना, दोनों ही गैर कानूनी है।

ये जगह इतनी ज़्यादा खूबसूरत है कि आप इसे जन्नत से कम नहीं कहेंगे।

हालांकि यहां रहना आसान नहीं है क्योंकि इस जगह पर कुछ कानून ऐसे हैं, जो आपकी समझ से पार हैं।

Svalbard नाम का एक आइलैंड है, जहां इंसानों से ज्यादा पोलर बियर रहते हैं।

यहां पर लोगों का मरना गैर कानूनी हो जाता है क्योंकि उन्हें दफनाया नहीं जा सकता। वजह है यहां होने वाली ठंड, जो बॉडी को डिकंपोज़ होने ही नहीं देगी।

दूसरा, यहां जन्म देना भी अवैध है और अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो डिलीवरी से पहले उसे यहां से जाना होगा।

शराब पीने के लिए भी सख्त नियम हैं। यहां के पर्यावरण मंत्री के मुताबिक इलाके को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है।

इस जगह पर कुल 2500 लोग रहते हैं, लेकिन उनसे ज्यादा पोलर बियर हैं।

यहां ड्रोन और स्नोमोबाइल पर भी रोक है। यहां बिल्लियों पर पाबंदी है क्योंकि ये इंफेक्शन फैला सकती हैं। बावजूद इसके ये जगह बेहद खूबसूरत है।