Viral
BY: Namita Dixit
27 Feb 2024
अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों के स्किल को अपडेट करने के लिए उन्हें समय-समय पर ट्रेनिंग देती है
लेकिन चीन की एक कंपनी ने मार्केट में बने रहने के लिए कर्मचारियों को ऐसी ट्रेनिंग दी, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे
यह कंपनी अपने कर्मचारियों को बेशर्म बनने की ट्रेनिंग दे रही है
कंपनी ने कहा जो जितना बेशर्म होगा, उसकी सैलरी उतनी ज्यादा होगी
दरअसल, कंपनी का मानना है कि ऐसा करने से उसके सेल्स में वृद्धि होगी
कर्मचारियों को नाचकर और ताली बजाकर सेल्स को प्रमोट करना सिखाया गया
इंस्ट्रक्टर ने कहा कि वह जितने ज्यादा बेशर्म होंगे, दुनिया उनके कदमों में होगी
कंपनी ने इस विचित्र ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए इंस्ट्रक्टर को एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया था
जब सोशल मीडिया पर यह बात फैली, तो लोगों ने कंपनी के खूब मजे लिए