2025 में बढ़ सकते है सबसे ज़्यादा स्टोरेज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम

Samiksha Somvanshi

एथर रिज्टा फुल चार्ज में आपको आराम से 159 किमी की रेंज देता है।

इसकी रेंज देखकर नए साल में अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी जेब को मजबूत कर लें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में एथर रिज्टा को खरीदना महंगा हो सकता है क्यूंकि कंपनी इसके दाम में इजाफा कर सकती है।

अगले साल एथर रिज्टा की कीमत में 4,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

आपको हम बता दें की एथर रिज्टा 3 वेरिएंट्स में मिलता है।

एथर रिज्टा भारत का सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, सामान रखने के लिए इसमें कुल 56 लीटर की जगह देता है।

यह 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है, और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट भी काफी बड़ी मिलती है।

एथर रिज्टा के तीनों वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत S - ₹1.10 लाख, 2 2.9 - ₹1.27 लाख और Z 3.7 - ₹1.46 लाख है।