सर्दी और प्रदूषण से बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए कैसे रखें दिल का ख्याल

Ayush Mishra

दिल जब परेशान होता है, तो इशारे ज़रूर देता है। उन सिग्नल्स  को यूं ही टाल देना सही नहीं है। 

खासतौर पर आजकल के मौसम में तो ऐसी लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। इन दिनों तेज़ी से मौसम बदल रहा है। 

एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ने वाली है तो दूसरी तरफ प्रदूषण भी हमला कर रहा है। सर्दी हो या पॉल्यूशन दोनों ही दिल के दुश्मन हैं।

जैसे जैसे ठंड बढ़ती है। वैसे वैसे दिल पर प्रेशर पड़ता है। क्योंकि ठंड में आर्टरीज़ के सिकुड़ने से बीपी हाई होता है और हार्ट पर दबाव बढ़ता है। 

विंटर्स में लोगों का फिज़िकल मूवमेंट घट जाता है। वो ठंड की वजह से बिस्तर नहीं छोड़ना चाहते। बाहर वॉक कम करते हैं। उनका यही आलस दिल पर खतरा बढ़ा देता है।

सिर्फ सर्दी ही नहीं हर मौसम में दिल का ख्याल रखना ज़रूरी है। क्योंकि पिछले 32 साल में कार्डियोवास्कुलर डिजीज से मौत के मामलों में 60% का इज़ाफा हुआ है।

हर साल अकेले हार्ट अटैक से दुनियाभर में 2 करोड़ लोगों की जान जाती हैं।

इसलिए दिल को तदुरुस्त बनाने के लिए 6-7 घंटे की नींद ज़रूर लें। इसके साथ ही रोज़ 30-40 मिनट योग-एक्सरसाइज़ ज़रूरी है ताकि हार्ट हेल्दी रहे।

Source- Pinterest