एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की ग्लोइंग और हेल्दी स्किन का राज
By ANJALI DAHIYA
FEB 03, 2024
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जितनी अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, उतनी ही अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं
अक्सर वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्यूटी, हेयर, स्किन केयर टिप्स शेयर करती रहती हैं
दरअसल, जैसा कि वह अक्सर कहती नजर आती हैं कि वह अपने चेहरे को ग्लो बनाए रखने के लिए हमेशा नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं
एक्ट्रेस की मानें तो ब्यूटीफुल एंड ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है
इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के साथ ही लिक्विड चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए
साथ ही स्किन को नमी प्रदान करने के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल करना चाहिए
तमन्ना अपनी स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल का सबसे पहले रखती हैं
दरअसल, एलोवेरा में बहुत से ऐसे गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के साथ-साथ कई तरह की स्किन प्रॉब्लम जैसे एक्ने और पिपंल्स को भी दूर करने में कारगर होता है
अच्छी, ग्लोइंग, हेल्दी और सॉफ्ट स्किन के लिए अच्छी डाइट का लेना भी बहुत जरूरी होता है
दरअसल, यदि विटामिन सी, ई और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार ग्रहण किया जाए, तो इससे सेहत के साथ-साथ त्वचा भी खिली-खिली रहती है
इसके लिए फल, हरी सब्जियां और जूस आदि का सेवन किया जा सकता है
कई तरह के फेसपैक जैसे बेसन, हल्दी, दही का फैस पैक, दही एवं चना दाल का फेसपैक लगाकर भी चेहरे को सुंदर और चंकदार बनाया जा सकता है