वो थप्पड़कांड जो गोविंदा को लेकर आया था कोर्ट तक

By Ritika

Jan 21, 2024

Bollywood

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा विवादों से कोसों दूर रहते हैं, बावजूद इसके एक्टर की जिंदगी में कुछ बड़े विवाद जुड़े रहे हैं

बता दें, गोविंदा ने 2008 में फिल्म मनी है तो हनी है कि शूटिंग के दौरान एक फैन संतोष राय को थप्पड़ जड़ दिया था

इससे नाराज संतोष ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, पर गोविंदा हाईकोर्ट नहीं पहुंचे और बाद में सबूतों के अभाव में मामले को खारिज कर दिया गया

जिसके बाद संतोष सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदा को फटकार लगाई और पीड़ित से माफी मांगने को कहा

बाद में गोविंदा ने शख्स से मांफी मांगी और पांच लाख का मुआवजा भी दिया

वहीं, कोर्ट ने गोविंदा को कहा था कि वह पब्लिक फिगर है और ऐसे शख्स को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी