Social

इस जीव की आवाज से फट सकता है कान का पर्दा

By Ritika

June 06, 2024

आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी आवाज इतनी बुलंद होती है कि कोई भी इंसान इससे डर जाए

इस जीव का नाम ब्लू व्हेल है, ब्लू व्हेल की आवाज धरती पर मौजूद सभी प्राणियों में सबसे तेज होती है

बता दें कि ब्लू व्हेल की वॉइस असल में उसकी धड़कन, घुरघुराहट, कराह और विलाप की आवाजें होती हैं

ब्लू व्हेल किसी जेट इंजन से भी ज्यादा शोर करती है, यहां तक की इनकी आवाज से किसी भी इंसान के कान के पर्दे फट सकते हैं

मालूम हो, ब्लू व्हेल की आवाज का शोर 188 डेसिबल तक जा सकता है

वहीं, ब्लू व्हेल ज्यादातर समय अकेले रहती है, बस प्रजनन और प्रवास के लिए बाकी ब्लू व्हेल्स से मिलती है

समु्द्र में बात करने के लिए ब्लू व्हेल काफी खरतनाक शोर पैदा करती है, इनकी आवाज को शांत समु्द्र में 1,600 किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता है 

ब्लू व्हेल से ज्यादा आवाज स्पर्म व्हेल करती है लेकिन उनकी हाई-पिच आवाज एक सेकेंड भी बरकरार नहीं रह पाती है