सर्दियों में नारियल पानी पीने के हैं अनेकों फायदे

Samiksha Somvanshi

नारियल पानी के सेवन के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, आगे जानते है।

नारियल पानी में विटामिन इ , आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसी तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि सर्दियों में नारियल पानी पिया जा सकता है। हालांकि, इसे दिन में एक बार ही पीना चाहिए।

सर्दियों में बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

ठंड के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है और नारियल पानी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

सर्दियों में भारी और तला-भुना खाना खाने से पाचन समस्या हो सकती है। नारियल पानी हल्का होता है और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है।

एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि सर्दियों में अगर ज्यादा नारियल पानी पिया जाए, तो यह सर्दी- जुकाम या खांसी का कारण बन सकता है।