Samiksha Somvanshi
हरे मटर में प्रोटीन, विटामिन बी6, फाइबर, सोडियम, आयरन, कैल्शियम और एंटी- ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि सर्दियों में हरे मटर खाना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए एक्सपर्ट से इसके फायदे जानते हैं।
आप वेट लॉस करने के लिए हरे मटर खा सकते हैं क्यूंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।
सर्दियों में हरे मटर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आपको भूख कम लगती है।
मटर में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और एंटी- ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
अगर आपको बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो हरे मटर खाना शुरू कर दें, जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
हरी मटर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है।
ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए थी , बेहतर जानकारी के लिए अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।