बाजरे की रोटी रोज़ खाने के हैं अनेकों फायदे

Samiksha Somvanshi

लेकिन स्वाद के साथ-साथ बाजरे की रोटी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन इसे रोजाना खाने से क्या होगा भी जानना ज़रूरी है।

डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि बाजरे में आयरन, जिंक, विटामिन बी, बी 6 और बी 9 भरपूर मात्रा में होता है।

बाजरे की रोटी रोज खाने से हेल्थ को काफी फायदे होते है।

अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आपको बाजरे की रोटी खाना शुरू कर देना चाहिए। इसे खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

बाजरा खाने से वेट लॉस भी होता है। इसमें डायट्री फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

यही नहीं बल्कि बाजरा मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए हृदय रोगियों के लिए अपने आहार में बाजरे की रोटी शामिल करना बहुत अच्छा माना जाता है।

आप बाजरे की रोटी रात या दिन में कभी भी खा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे सोने से कम से कम 4 घंटे पहले इसका सेवन करें।