Lifestyle

आलू ही नहीं और भी कई प्रकार के होते हैं समोसे

By Pratibha    

Jan, 10, 2024

मटर समोसा सबसे आम और मशहूर समोसा, आलू के बाद मटर समोसा ही है। यह मटरकी फिलिंग वाला समोसा होता है।

कीमा समोसा कीमा समोसा में मटन को मिंस करके, दही और मसालों को मिलाकर बनाया गया। यह समोसा काफी यूनिक होता है और इसका स्वाद काफी मजेदार होता है।

पनीर समोसा पनीर की फिलिंग से भरा हुआ यह समोसा, काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें पनीर को मैश करके प्याज और मसालों को मिलाकर यह समोसा बनाया जाता है। 

पिज्जा समोसा इस समोसे को खाकर आप पिज्जा का आनंद ले सकते हैं। इस समोसे की फिलिंग से भरा यह समोसा, पिज्जा और समोसा का खास मिश्रण है, जिसे खाते समय भी आपको इस फ्यूजन का एहसास होगा।

चॉकलेट समोसा चॉकलेट समोसा हो सकता है कुछ लोगों को थोड़ा अजीब लगे कि समोसे में चॉकलेट कैसे फिल हो सकता है।

मावा समोसा इस समोसे में मावे के साथ, ड्राई फ्रूट्स और केसर को मिलाया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।