बॉडी में हो सकती है Vitamin B12 की कमी, इन लक्षणों को न करें इग्नोर

Neha Singh

विटामिन बी12 स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है

विटामिन बी12 मस्तिष्क में स्वस्थ कोशिकाओं के विकास में मदद करता है

ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं

शरीर में बहुत ज़्यादा थकान या कमज़ोरी महसूस होना विटामिन बी12 की कमी का लक्षण है

हाथ-पैरों सुन्न होना या झुनझुनी होना, मांसपेशियों में कमज़ोरी, चलने में दिक्कत जैसी समस्याएं भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण हो सकते हैं

इसके अलावा त्वचा का पीला पड़ना विटामिन बी12 की कमी का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है

इसकी कमी से हाइपरपिग्मेंटेशन, चेहरे पर हल्के दाग, मुंहासे, एक्जिमा और मुंह के छाले हो सकते हैं

याददाश्त और एकाग्रता से जुड़ी समस्याएं भी विटामिन बी12 की कमी के लक्षण हो सकते हैं

वजन कम होना, जी मिचलाना, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण हो सकते हैं