Ranjan Kumar
नये साल की शुरुआत में दो हफ्ते बचे हैं। 2025 में दो सूर्य ग्रहण लेंगे।
पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च और दूसरा 21 सितंबर को लगेगा।
जानकारों के मुताबिक ये दोनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे।
इसमें चंद्रमा सूर्य के बेहद छोटे भाग को कवर करता है।
ऐसा तब होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है।
हालांकि, वह पूरी तरह से सूर्य को ढक नहीं पाते।
इससे सूर्य का सिर्फ एक हिस्सा छाया में आता है।
बाकी हिस्सा दिखाई देता रहता है। इसे देखने पर लगता है जैसे सूर्य का एक कोना कटा हो।
यह तब होता है, जब चंद्रमा की छाया का बाहरी हिस्सा, जिसे 'अर्ध-छाया' कहते हैं, पृथ्वी पर पड़ता है।